चंपावतटनकपुरनवीनतम

नगर पालिका ने शारदा घाट पर चलाया सामुहिक श्रमदान कार्यक्रम, लोगों को दिलाई शपथ

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। मिनिस्ट्री ऑफ जल शक्ति एवं जिला प्रशासन द्वारा दिये निर्देश के क्रम में आज एक ही समय स्वच्छोत्सव एक दिन, एक घंटा, एक साथ वृहद स्तर पर सामूहिक श्रमदान का आयोजन शारदा घाट टनकपुर में पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा द्वारा सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी। तपश्चात संपूर्ण शारदा घाट में कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव कर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।


वहीं छिड़काव व सफाई के उपरांत नागरिकों को जागरूक किया गया कि वह अपने घर का कूड़ा खुले में न डालकर डोर-टू-डोर कूड़ा वाहन में ही डालें। इस अवसर पर सभासद दिनेश कुमार, दिलदार अली, वर्षा शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सविता बिष्ट, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गोविन्दी मेहता, जानकी जोशी, प्रियंका राणा, नीरू, हेमलता, गीता जोशी, अनिता, विधिक साक्षरता के कर्मचारी, व्यापार मंडल के सदस्य, विभिन्न समाजसेवी, पालिका के अवर अभियंता लक्ष्मण सिंह बोहरा, वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद, विनोद चन्द्र बिष्ट, अनुराधा यादव, प्रिया बिष्ट, अर्जुन सिंह, प्रमोद प्रकाश, प्रकाश नेगी, राम रतन, स्वच्छक कर्मचारी ऋतिक, शक्ति एवं आम जनमानस आदि उपस्थित रहे।