उत्तराखण्डधर्मनवीनतम

चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 25 लाख पार, ढाई लाख वाहन पहुंचे

ख़बर शेयर करें -




कोरोना के चलते दो सालों तक बंद रही चारधाम यात्रा में इस साल रिकार्ड भीड़ उमड़ रही है। इस वर्ष चारधाम यात्रा पर 24 जून तक 25 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक चारधाम यात्रा पर कुल 2509981 श्रद्धालु पहुंचे हैं। इनमें पुरुषों की संख्या 1430384, महिलाओं की संख्या 1008858 व बच्चों की संख्या 70739 है। गंगोत्री धाम 416583, यमुनोत्री धाम 323225, बद्रीनाथ धाम 847077, केदारनाथ धाम 812424 व हेमकुंड साहिब 110672 श्रद्धालु पहुंचे। पुलिस के अनुसार चारधाम यात्रा पर 258954 वाहन पहुंचे। इनमें 40965 बड़े वाहन, 184788 छोटे वाहन व 33201 दुपहिया वाहन शामिल हैं। मुख्यालय पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि ‘सुरक्षित चारधाम- हमारा प्रण, हमारा लक्ष्य, हमारा कर्तव्य’ है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए उत्तराखण्ड पुलिस समर्पित है।