उधमसिंह नगरनवीनतमहादसा

सड़क हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग, दोस्त भी गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें -

खटीमा। बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने खटीमा हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक पहेनिया निवासी 24 साल का अनिकेत सिंह राणा अपने साथी सैजना निवासी संजय सिंह राणा के साथ बाइक पर बिरिया गांव कुछ काम से गया था। बताया जा रहा है कि बिरिया गांव से लौटते समय दियूरी व चांदपुर के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 को कॉल किया और दोनों युवक को हॉस्पिटल भिजवाया। डॉक्टरों ने 24 साल के अनिकेत सिंह राणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं संजय सिंह का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और अनिकेत सिंह के परिजन भी हॉस्पिटल पहुंचे। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद अनिकेत सिंह के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अनिकेत अविवाहित था और घर का इकलौता था। अनिकेत पहेनिया में टाइल्स की दुकान में काम करता था।