उत्तराखण्डहादसा

खटीमा में हुए सड़क हादसे में कुमाऊं रेजीमेंट के जवान की दर्दनाक मौत

Ad
ख़बर शेयर करें -

ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा से एक दुखद खबर आ रही है। जहां सड़क हादसे में सेना के एक जवान की मौत हो गई। 18 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात सैनिक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया था। उसका विवाह दिसंबर माह में ही हुआ था। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
खटीमा के ग्राम भूड़ाकिशनी निवासी नीरज सिंह भंडारी (24) पुत्र गोविंद सिंह भंडारी 18 कुमाऊं रेजीमेंट में राजस्थान में तैनात थे। वे गत पांच जनवरी को ही अवकाश पर घर आए थे। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम को वह अपनी बाइक से खटीमा से भूड़ाकिशनी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सितारगंज रोड पर लोहियापुल के समीप सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल जवान को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर अकलीम अहमद ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक जवान की शादी दो दिसंबर को हल्द्वानी से हुई थी। उनकी पत्नी सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। नीरज की दो बहनें बड़ी व एक छोटा भाई है। वह तीसरे नंबर का था।

Ad
Ad