कांग्रेस चली गांव की ओर कार्यक्रम के तहत युवा जिलाध्यक्ष पहुंचे नरसिंहडांडा


चम्पावत। कांग्रेस का जन जागरण अभियान जारी है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने कांग्रेस चली गांव की ओर कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत सिप्टी के नरसिंहडांडा गांव में रात्रि प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की कांग्रेस की रीति नीति की जानकारी दी। रविवार रात युवा जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने नरसिंहडांडा गांव में रात्रि प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ केक काट कर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिन भी मनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में पंडित नेहरू और कांग्रेस का अहम रोल रहा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की रीति नीति की जानकारी दी। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने देश को रसातल में पहुंचा दिया है। कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है, लेकिन डबल इंजन की सरकार महंगाई कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। कार्यक्रम में प्रधान मुकेश कुमार, प्रकाश टम्टा, नरेश कुमार, महेंद्र लाल, बलदेव टम्टा, त्रिलोक राम, नवीन राम, अशोक राम, दीपक कुमार, सूरज कुमार, धीरज कुमार, तनूजा, काव्या, राकेश, दीपक आदि मौजूद रहे।



