उत्तराखण्डनवीनतममौसम

उत्तराखंड के इन जिलों में कल होगी बारिश और बर्फबारी, जानें 26 मार्च तक का मौसम का अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया है रविवार 22 मार्च को उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

देहरादून। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने रविवार से लेकर गुरुवार 26 मार्च तक का अलर्ट जारी कर दिया है। इस अलर्ट के अनुसार इन पांच दिनों में रोज बारिश होगी। बारिश कुछ चुनिंदा पहाड़ी जिलों में होगी। इन जिलों में बारिश के साथ एक निश्चित ऊंचाई और उससे अधिक ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी भी होगी। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Ad Ad

मैदानी इलाकों में जहां गर्मी बढ़ने लगी है, वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी जिले अभी भी बारिश और बर्फबारी के कारण ठंडे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज शनिवार को जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार रविवार 22 मार्च को उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के तीन और कुमाऊं मंडल के दो जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी।

गढ़वाल मंडल के तीन जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में बारिश और बर्फबारी होगी। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान लगाया गया है। बर्फबारी 3300 मीटर या इससे ऊंचाई वाले स्थानों पर होगी। अलर्ट में बताया गया है कि बारिश होने के दौरान जोर जोर से बादल गरजेंगे। बिजली भी चमकेगी। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

सोमवार 23 मार्च को बारिश का दायरा बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी। शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। बाकी जिलों के भी 3300 मीटर और उससे ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिरेगी। मैदानी क्षेत्र में इस दिन भी मौसम शुष्क रहेगा।

मंगलवार 24 मार्च को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश बादलों की गरजना के साथ होगी। इस दौरान बिजली भी चमकेगी। 3300 मीटर और उससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरेगी। मैदान में मौसम शुष्क ही रहेगा।
बुधवार 25 मार्च को बारिश और बर्फबारी फिर दायरा बढ़ाएंगे और उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले प्रभावित रहेंगे। गुरुवार 26 मार्च को भी मौसम का यही पैटर्न रहेगा।

Ad Ad