चम्पावत : ब्लाक में नहीं इस बार सिप्टी में होगी बीडीसी बैठक
चम्पावत। प्रमुख क्षेत्र पंचायत प्रमुख चम्पावत अंचला बोहरा ने अवगत कराया है कि दिनांक 24 दिसम्बर 2025 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से प्रस्तावित क्षेत्र पंचायत चम्पावत की बैठक, जो पूर्व में विकास खंड के सभागार में आयोजित की जानी थी, अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार न्याय पंचायत सिप्टी के राजकीय इंटर कॉलेज, सिप्टी में प्रमुख क्षेत्र पंचायत की अध्यक्षता में आहूत की जाएगी। उक्त बैठक में समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण तथा विभिन्न विभागों—विद्युत, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग (एडीबी/पीएमजीएसवाई/वर्ल्ड बैंक/एनएच), सिंचाई, समाज कल्याण, दुग्ध विकास, उद्यान, पशुपालन, खाद्य एवं आपूर्ति, बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वजल, उरेडा, जलागम, वन, ग्रामीण निर्माण, कृषि, पर्यटन, सहकारिता, पंचायतीराज के अधिकारीगण को न्याय पंचायत सिप्टी के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में यथासमय उपस्थित होकर प्रतिभाग करने हेतु सूचित किया गया है।

