उत्तराखण्ड

कुमाऊं के इस युवा ने रचा इतिहास, अपने नाम दर्ज किया ये रिकॉर्ड, हर कोई कर रहा है सराहना

ख़बर शेयर करें -

कुमाऊं के युवा ने इतिहास रचा है। पिथौरागढत्र डिग्री कॉलेज में एमए के छात्र मनीष कसनियाल ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर रिकॉर्ड बनाया है। कासनी गांव के 26 साल मनीष कसनियाल ने मंगलवार सुबह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी फतह की। भारतीय पर्वतारोहण संस्था आईएमएफ के बैनर तले एक अप्रैल को पर्वतारोहण अभियान शुरू हुआ था, जिसमें मनीष का चयन हुआ। 1 जून को सुबह 5 बजे एवरेस्ट पर मनीष ने तिरंगा लहराया। पिथौरागढ़ महाविद्यालय में एमए के छात्र मनीष ने पर्वतारोहण में बेसिक, एडवांस, सर्च व रेस्क्यू, मैथड ऑफ इंस्ट्रक्शन कोर्स किया है। उनके नाम पर्वतारोहण में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। मनीष ने वर्ष 2018 में 5782 मीटर ऊंची नंदा लपाक चोटी को फतह किया था। 6 दिसंबर 2020 में 148 मीटर ऊंचे बिर्थी फॉल में रैपलिंग करने वाले टीम में मनीष भी शामिल रहे। टीम की यह उपलब्धि एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है। मनीष के साथ सिक्किम की मनीता प्रधान ने भी चोटी फतह की। मनीष की शानदार उपलब्धि पर उनके पिता सुरेश चंद्र कसनियाल, मां ममता, बहन हिना ने कहा कि उनके लिए यह गौरव का पल है। बताया है कि मनीष को बचपन से ही एवरेस्ट पर चढ़ने का जुनून था। मनीष को पर्वतारोहण की बारीकियां सिखाने वाली आईस संस्था के बासू पांडे, जया पांडे सहित विधायक चंद्रा पंत, पूर्व विधायक मयूख महर, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोरा, वरिष्ठ यूकेडी नेता काशी सिंह ऐरी सहित पिथौरागढ़ महाविद्यालय के शिक्षकों व छात्रों ने उन्हें बधाई दी है।

Ad