उत्तराखण्डराजनीति

नैनीताल सीट से भाजपा छोड़ कांग्रेस में लौटे संजीव आर्य सहित तीन ने की दावेदारी

Ad
ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस के टिकट के लिए नैनीताल विधानसभा क्षेत्र से तीन नेताओं ने दावेदारी पेश की है। इसमें हाल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में लौटे पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व विधायक सरिता आर्य और हेम आर्य शामिल हैं। हेम ने नैनीताल में पर्यवेक्षकों के समक्ष अपनी बात रखते हुए टिकट की दावेदारी प्रस्तुत की है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों को देखते हुए दावेदारों के बायोडाटा एकत्रित कर लिए हैं। पर नैनीताल विधानसभा में कांग्रेस के लिए स्थिति थोड़ी अलग है। दरअसल कुछ समय पहले तक जिसे भाजपा विधायक के खिलाफ कांग्रेस व कार्यकर्ता आक्रामक रहते थे। वह अब कांग्रेस में शमिल हो चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनने का सपना देख रहे दावेदारों को करारा झटका लगा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बताया कि पर्यवेक्षकों के समक्ष हेम आर्य ने नैनीताल में ही पर्यवेक्षकों के समक्ष दावेदारी प्रस्तुत की है। इसके अलावा संजीव आर्य व सरिता आर्य ने टिकट का दावा करते हुए बायोडाटा पर्यवेक्षकों को सौंपा है।

Ad

हेम और सरिता पीछे हटने को तैयार नहीं
कांग्रेस नेता हेम आर्य के अनुसार वह पांच सालों से पूरी विधानसभा में कांग्रेस को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। इसका असर भी अब धरातल पर नजर आ रहा है। केवल सत्ता में रहने के लिए दलबदल करने वालों को जनता इस बार वोट नहीं देने वाली। वहीं सरिता आर्य का कहना है कि उन्होंने अपनी बात शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा दी है। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व संजीव आर्य भी लगातार भ्रमण पर हैं।

Ad Ad