चम्पावत में व्यापारियों ने आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला भी फूंका

चम्पावत। जम्मू कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र पहलगाम में 22 अप्रैल को हुई आतंकी वारदात के खिलाफ लोग अब भी गुस्से में हैं। इस घटना में 2 विदेशियों सहित कुल 26 पर्यटकों की हत्या कर दी गई थी। आंतकियों द्वारा अंजाम दिए गए इस जघन्य कांड के विरोध में चम्पावत व्यापार मंडल ने शुक्रवार की शाम को नगर जुलूस निकाल कर आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन में मुस्लिम समाज के व्यापारियों ने भी शिरकत की।


चम्पावत में व्यापार संघ के बैनर तले व्यापारियों ने आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला दहन किया। उनका कहना था कि आतंक का कोई धर्म या रंग नहीं होता। व्यापारियों ने सरकार से आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने की मांग की। पुतला दहन करने वालों में चम्पावत व्यापार संघ महामंत्री हरीश सक्टा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सनी वर्मा, पूर्व सभासद भगवत शरण राय, अयूब अहमद, अबरार, नाजिर सिद्दीकी, रईस अहमद, परवेज, युसूफ, मोहम्मद रफीक, जाफर, जगदीश जोशी, दिनेश जोशी नवीन सुतेड़ी, विक्की, परवेज आदि शामिल रहे।

