चंपावतटनकपुरनवीनतमहादसा

टनकपुर : मुख्य बाजार में टुकटुक पलटा, 6 लोग हुए चोटिल

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। मां पूर्णागिरि धाम एवं ब्रह्मदेव से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टुकटुक मुख्य बाजार की शुक्ला गली के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में छह लोग चोटिल हुए हैं। सभी को उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉ. आफताब आलम और डॉ. उमर ने उनका उपचार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में संतोष कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 30 साल तिलहर, शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश, सुजाता देवी पत्नी संतोष कुमार उम्र 29 साल निवासी तिलहर उत्तर प्रदेश, मोनी पुत्री संतोष कुमार उम्र 14 साल निवासी तिलहर, मुकेश कुमार पुत्र मेघनाथ सिंंदोली उम्र 40 साल, राधिका पुत्री संतोष कुमार तिलहर शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश, प्रेमवती देवी पत्नी मेघनाथ 65साल सिंदोली शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश चोटिल हुए हैं। डॉ. आफताब आलम ने बताया कि संतोष और सुजाता के हाथ में चोट आई है। बांकी घायलों को गुम चोट लगी है। सबकी स्थिति सामान्य है। सभी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि दोनों पक्षो से वार्ता कर घायलों का उपचार कराया गया। किसी भी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Ad Ad