नवीनतमनैनीतालहादसा

दो कारों की आमने-सामने टक्कर, एक सीधे गहरी खाई में गिरी

ख़बर शेयर करें -

टक्कर के बाद बलेनो कार लगभग 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से करीब 11 किलोमीटर दूर, भवाली सेनेटोरियम के पास नैनीबैंड बाईपास क्षेत्र में दो कारों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक कार सीधे खाई में जा गिरी। टक्कर रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जा रही एक बलेनो कार और कैंची धाम की दिशा से आ रही स्विफ्ट कार के बीच हुई। बलेनो कार लगभग 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Ad Ad

इस हादसे में बलेनो कार सवार दीपक बिष्ट (36 वर्ष), निवासी ग्राम खनिया (रानीखेत), गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बिना देरी किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायल को गहरी खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र के खतरनाक मोड़ों पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने और चेतावनी संकेत बढ़ाने की मांग की है। यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में ड्राइविंग के दौरान सतर्कता की आवश्यकता को उजागर करता है। थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

Ad Ad