उत्तराखण्डहादसा

हल्द्वानी के नामी संजीवनी अस्पताल के संचालक समेत दो चिकित्सक झील में डूबे, तलाश जारी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर के प्रसिद्ध संजीवनी अस्पताल के संचालक बीते रोज झील में डूब गये। उनके साथ एक अन्य डाक्टर के भी डूबने की खबर है। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के संजीवनी अस्पताल के संचालक डॉ. महेश कुमार बीती 18 जून को कश्मीर के त्राल जिले में ट्रैकिंग के लिए अपने कुछ साथियों के साथ गये थे। तेज बारिश के चलते डॉ. महेश व उनके साथी वहाँ फंस गये। उनके साथ तीन टूरिस्ट गाइड और 14 अन्य लोग भी थे। वहां के प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया है कि चिकित्सक व अन्य लोग त्राल जिले की तारसर झील पर बने लकड़ी के पुल पर पैदल जा रहे थे कि अचानक झील का जलस्तर काफी बढ़ गया। जिससे पुल का हिस्सा ढह गया और डॉ. महेश तथा उनके साथ एक अन्य डॉ. शकील अहमद जो कि वहीं गांदरबल के निवासी थे, झील में डूब गये। दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। एसडीआरफ और एनडीआरएफ मौके पर पहुंचे और अन्य लोगों को सकुशल वहाँ से निकाला। डॉ. महेश और डॉ. शकील अहमद की तलाश जारी है।