अल्मोड़ानवीनतम

उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह 24 व 25 को अल्मोड़ा में

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। 33 वां उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह 24 और 25 मार्च को अल्मोड़ा में होगा। आयोजन समिति की बैठक में कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई और व्यवस्था के लिए दायित्व सौंपे गए। पत्रकार स्वर्गीय डोभाल की याद में उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह समिति हर साल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित करती है। कार्यक्रम में पत्रकारिता अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं। इस वर्ष का कार्यक्रम 24 और 25 मार्च को जिला पंचायत सभागार अल्मोड़ा में होगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गुरुवार को अल्मोड़ा में आयोजन समिति की बैठक हुई।

बैठक में समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा कर सहयोगियों को दायित्व सौंपे गए। तय हुआ 24 मार्च को प्रातः 11.30 बजे गांधी पार्क से समारोह स्थल तक सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा। 2:00 बजे से विशेषज्ञ उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष विषय पर व्याख्यान देंगे। 25 मार्च को सम्मान समारोह समिति नामित प्रतिभागियों का सम्मान करेगी। आयोजन समिति ने सामाजिक, सांस्कृतिक, कर्मचारी, पत्रकार आदि संगठनों से कार्यक्रम में भागीदारी का आह्वान किया है। बैठक में डॉ. हयात सिंह रावत, डा. निर्मल जोशी, रमेश जोशी, राजेंद्र रावत, सीएस द्विवेदी, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष कमलेश कनवाल, सचिव अशोक पांडे,उप सचिव कपिल मल्होत्रा, मोहित अधिकारी, किशन जोशी, हरीश भंडारी, हिमांशु लटवाल,दयाकृष्ण कांडपाल,नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।

Ad Ad

कपिल भोज को दिया जाएगा उमेश डोभाल स्मृति सम्मान 2025

उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट की ओर से हर साल उमेश डोभाल स्मृति सम्मान, राजेंद्र रावत स्मृति जनसरोकार सम्मान, गिरीश तिवारी गिर्दा स्मृति जनकवि सम्मान एवं मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार दिया जाता है। ट्रस्ट के महासचिव नरेश नौडियाल ने बताया कि उमेश डोभाल स्मृति सम्मान 2025 कपिल भोज को उनकी साहित्य धर्मिता के लिए उनके समर्पण, प्रेरणादायक और अनुकरणीय कार्य के लिए दिया जाएगा। राजेंद्र रावत राजू स्मृति जनसरोकार सम्मान किशन सिंह मलड़ा को दिया जाएगा। गिरीश तिवारी गिर्दा स्मृति जनकवि सम्मान रंगकर्मी यमुना राम को उनकी जनपक्षीय नाटकों और जनगीत के लिए प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष भुवनेश्वरी जोशी प्रतिभा सम्मान बालिका वर्ग में मोनिका पंवार, चमियाला, टिहरी गढ़वाल व बालक वर्ग में जीआईसी क्यार्क पौड़ी के करन राज को दिया जाएगा। अगले वर्ष के लिए भुवनेश्वरी जोशी और अनिरुद्ध जोशी प्रतिभा सम्मान अल्मोड़ा जनपद के आर्थिक रूप से कमजोर और मेरिट में उच्च स्थान रखने वाले 12वीं पास छात्र-छात्राओं को दिया जाए जाएगा।

Ad Ad