उधमसिंह नगरनवीनतमहादसा

सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजे की शादी का सामान लेकर लौट रहे थे

Ad
ख़बर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर। बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौके पर मौत हुई है। बताया गया कि भतीजे की शादी का सामान बाजार से लेकर लौट रहे थे। आज यानी शुक्रवार को बरात जानी थी। घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

जानकारी के अनुसार यह घटना सितारगंज से लौटते समय एचडीएफसी बैंक के पास हुई है। जहां एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक के घर भतीजे की शादी थी। शुक्रवार को नानकमत्ता बरात जानी थी। वह सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान सिसई खेड़ा गांव निवासी गुरदेव सिंह (41) के रूप में हुई है। सिसई खेड़ा में उसकी मिठाई की दुकान है। गुरदेव की अचानक मौत से उसकी पत्नी और दो बच्चे गहरे सदमे में हैं। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Ad