चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत : ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत 7 वर्ष से गुमशुदा युवक को सकुशल परिजनों से मिलाया

ख़बर शेयर करें -

पुलिस ने फिर लौटाई एक परिवार की चेहरे की मुस्कान

चम्पावत। जनपद चम्पावत पुलिस ने चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन स्माइल’ के अंतर्गत आज बुधवार 11 फरवरी को एक और सराहनीय सफलता प्राप्त करते हुए 7 वर्ष से गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

निर्मल सिंह सामंत (उम्र लगभग 21 वर्ष), पुत्र स्व. नाथ सिंह सामंत, निवासी ग्राम नर्सों, पोस्ट विविल, थाना पंचेश्वर, हाल निवासी सैरीगैर थाना लोहाघाट, लगभग 7 वर्ष पूर्व अपने निवास स्थान से बिना बताए कहीं चले गए थे। काफी समय से उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक थाना लोहाघाट अशोक कुमार सिंह एवं AHTU चंपावत प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा लगातार सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए गुजरात राज्य में संपर्क स्थापित किया गया। अथक प्रयासों के फलस्वरूप युवक को सकुशल बरामद कर लोहाघाट लाया गया और आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

युवक के सुरक्षित मिलने पर परिजन अत्यंत भावुक हो गए तथा चंपावत पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता एवं समर्पित कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रभारी AHTU इंद्रजीत सिंह, बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद, एएसआई लाल सिंह अधिकारी, कांस्टेबल चंदन सिंह शामिल रहे।