उत्तर प्रदेशक्राइमनवीनतम

बेटी को करता था परेशान करता था, बीएसएफ के रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त को घर बुलाकर गोली मार कर उतारा मौत के घाट

ख़बर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बीएसएफ के रिटायर्ड जवान ने B.Tech छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन करके मौके पर बुलाया और सरेंडर किया। जानकारी के अनुसार घटना शनिवार 27 अप्रैल की सुबह की है। छात्र की आरोपी की बेटी से बातचीत होती थी, लेकिन बाद में वह युवती को परेशान करने लगा था। आरोप है कि इस पर रिटायर्ड जवान ने छात्र को अपने घर पर बुलाकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उसे चार गोलियां मार दीं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन करके मौके पर बुलाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।

मृतक विपुल वर्मा का फाइल फोटो

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मृतक विपुल वर्मा गाजियाबाद के ABES इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक का छात्र था। उसकी उम्र 23 साल थी। विपुल क्रॉसिंग रिपब्लिक की पैरामाउंट सिम्फनी सोसायटी में सातवें फ्लोर पर रहता था। आरोपी की बेटी भी इसी सोसाइटी में रहती है। रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों परिवार मूल रूप से बलिया के रहने वाले हैं। विपुल और आरोपी की बेटी पहले स्कूल में साथ-साथ पढ़ाई करते थे और इस वजह से इनके बीच अच्छी दोस्ती थी। अब युवती एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है।

पूछताछ में आरोपी रिटायर्ड जवान राजेश ने पुलिस को बताया कि विपुल और उसकी लड़की के बीच किसी दूसरे लड़के से बात करने को लेकर विवाद हुआ था। बाद में विवाद खूब बढ़ गया। विपुल उसे परेशान करने लगा। इससे परेशान युवती ने बेंगलुरू में रह रहे अपने चचेरे भाई को फोन पर सारी बातें बताईं। उसने यह बात युवती के पिता राजेश को बता दी। राजेश BSF से रिटायर होने के बाद एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी की जॉब करते है। पुलिस के मुताबिक राजेश दिल्ली से गाजियाबाद अपनी बेटी के फ्लैट पर पहुंचे। विवाद का कारण जानने के लिए सुबह करीब तीन बजे विपुल को उन्होंने अपने घर बुलाया। बताते हैं कि इस दौरान दोनों के बीच तनातनी और बढ़ गई। जिस पर राजेश ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से विपुल को चार गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को कॉल कर इस मामले की जानकारी दी। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि लड़की ही विपुल को परेशान कर रही थी। परिवार का कहना है कि उन्हें न्यायपालिका और योगी आदित्यनाथ सरकार पर भरोसा है। उन्हें न्याय मिलेगा। मृतक के चाचा विनोद वर्मा ने कहा।

Ad