क्राइमचंपावतनवीनतम

टनकपुर : फास्ट फूड सेंटर से चलाता था नशे का कारोबार, 82.25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर में पुलिस व एसओजी को मिली बड़ी सफलता

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर पुलिस व एसओजी की टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक तस्कर को स्मैक की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

Ad Ad

एसपी रेखा यादव के नेतृत्व में चम्पावत पुलिस की नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही जारी है। सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में एसओजी व थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा टनकपुर थाना क्षेत्र में सूचना संकलन व कुशल सुरागरसी पतारसी कर संदिग्धों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए 01 अभियुक्त गोविंद राम पुत्र स्वर्गीय रमेश राम निवासी ककराली गेट के पास प्लॉट नंबर 4 थाना टनकपुर को उसकी चाउमीन की दुकान रामू दा फास्ट फूड सेंटर में 82.25 ग्राम अवैध स्मैक व स्मैक पीने में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों सिल्वर पेपर, बीड बंडल, चेजर, लाइटर, ओप्पो कंपनी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध टनकपुर थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस ने अपील की है कि सार्वजनिक सहयोग से ही उत्तराखंड को ड्रग-मुक्त बनाया जा सकता है। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे या आपके आस-पास कोई नशीले पदार्थों का व्यापार या अन्य संदिग्ध गतिविधी दिखे तो कृपया टोल-फ्री नंबर 112/निकटवर्ती थाना/चौकी पर सूचना दें । पुलिस टीम में एसआई कमलेश भट्ट, एसआई संदीप पिलखवाल, HC चंद्र सिंह, HC घनश्याम, कांस्टेबल ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, नासिर हुसैन, सूरज कुमार शामिल रहे।

Ad Ad