उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : जंगल में ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटके 05 लोग, SDRF ने देर रात ढूंढ कर निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

जनपद देहरादून-कोटि ढलानी में जंगल में ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटके 05 लोग, SDRF ने देर रात ढूंढ कर निकाला सुरक्षित। कल देर रात्रि डीसीआर देहरादून द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि थाना सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत कोटि ढलानी-भद्रराज में 05 लोग ट्रैकिंग करने गए थे, जो रास्ता भटक जाने के कारण जंगल में कही खो गए हैं। सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर में व्यवस्थापित SDRF रेस्क्यू टीम HC सुरेश तोमर के नेतृत्व में रात्रि ही सर्चिंग हेतु घटनास्थल पर पहुंच गई। SDRF रेस्क्यू टीम व जिला पुलिस द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद 05 लोगों को ढूंढ लिया गया। तत्पश्चात पांचो को अपने सुरक्षा घेरे में लेते हुए सकुशल थाना सहसपुर पहुँचाया गया।

ढूंढ कर लाये गए लोगों का विवरण:-
यश चौधरी पुत्र नरेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष ज्ञान विहार कॉलोनी बिजनौर।
तरुणा तोमर पुुत्र सहदेव सिंह उम्र 22 वर्ष ज्ञान विहार कॉलोनी बिजनौर।
सूरज सिंह पुत्र संतोष सिंह उम्र 20 वर्ष बोखरा स्टील सिटी झारखंड
प्रवीण सिंह पुत्र जसपाल सिंह, उम्र 18 वर्ष करणप्रयाग चमोली
अंकित पुत्र जसपाल उम्र 20 वर्ष करणप्रयाग चमोली