उत्तराखंड : चमोली हादसे में दो महिलाओं समेत 12 लोगों की हुई मौत, पांच घायल, प्रशासन ने जारी की मृतकों व घायलों की सूची

आज शुक्रवार को अपराहृन बाद चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पल्ला-जखोला-डुमक मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो वाहन संख्या UK07TA/6453 लगभग 200 मीटर गहरी खाई मे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में 17 लोग सवार थे। जिसमें से 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुए है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटना स्थल पर रेस्क्यू कार्यो में जुटी है। घायलों को रेस्क्यू कर उपचार किया जा रहा है।

घायलों में ये हैं शामिल –
— अजीत यादव उम्र 30 वर्ष पुत्र भरत सिंह यादव निवासी इलाहबाद,
— रोहित प्रजापति उम्र 22 वर्ष पुत्र जयवीर सिंह निवासी- हापुड़,
— महावीर सिंह उम्र 38 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी कलगोठ।
— हेमन्त चौहान उम्र 20 वर्ष पुत्र जवाहर सिंह निवासी उच्छोवाड़ ।
— जीतपाल पुत्र हरि सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी किमाणा शामिल है।
मृतकों में ये हैं शामिल –
— दलीप सिंह चौहान उम्र 52 वर्ष पुत्र श्री धन सिंह उच्छोग्वाड़।
— सितान सिंह चौहान उम्र 61 वर्ष पुत्र ध्यान सिंह।
— विक्रम सिंह रावत उम्र 43 वर्ष पुत्र मंगल सिंह कलगोठ।
— सुबोध सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र प्रेम सिंहं किमाणा (वाहन चालक)।
— कश्मीरा देवी उम्र 42 वर्ष पत्नी जीत पाल सिंह किमाणा।
— लक्ष्मण सिंह उम्र 37 वर्ष पुत्र बचन सिंह कलगोठ।
— ताजबर सिंह उम्र 46 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक।
— राधा देवी पत्नी ताजबर सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी डुमक।
— गजेन्द्र सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र शेर सिंह निवासी जखोला।
— रणजीत सिंह उम्र गबर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र अमर सिंह निवासी पल्ला।
— गब्बर सिंह उम्र 70 वर्ष पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई।
— शिव सिंह उम्र 60 वर्ष पुत्र मलक सिंह निवासी कलगोठ शामिल हैं।

