नवीनतमबागेश्वरहादसा

उत्तराखंड : बीमारी से परेशान महिला ने खुद आग लगाकर दी जान, घटना के वक्त पति पर गया था पति

ख़बर शेयर करें -

सोमवार कोे एक अधेड़ महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से गंभीर बीमारी से परेशान थी।

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कांडा में पुलिस थाना क्षेत्र के मिथुनकोट गांव में सोमवार कोे अधेड़ महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से गंभीर बीमारी से परेशान थी।

जानकारी के अनुसार विमला देवी (52) पत्नी चंचल सिंह के घर में आटा चक्की लगी है। सोमवार को महिला ने आटा चक्की चलाने के लिए रखे डीजल को छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। हादसे के समय उसका पति खेतों में काम कर रहा था। बेटा भी अपने काम पर गया था। आग लगने पर महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसका शोर सुनकर पति और आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक वह काफी जल चुकी थी। लोगों ने कांडा पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी। पुलिस के अनुसार पुलिस बल के मौके पर पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी और मानसिक रूप से परेशान थी।