उत्तराखंड : पहाड़ से गिरे बोल्डरों की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
उत्तराखंड में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरे बोल्डरों की चपेट में आने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आने के चलते जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची SDRF ने शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया। घटना बुधवार की बताई जाती है। जब बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंचपुलिया कर्णप्रयाग के पास अचानक चट्टान गिरने के कारण एक बाइक सवार मलबे में दब गया है। अचानक हुई इस घटना से वहां पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम आरक्षी हर्षवर्धन सिंह के साथ रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। पाया जाता है कि घटनास्थल पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा था। बाइक सवार कर्णप्रयाग से गौचर की ओर आते हुए उस घटना स्थल पर अचानक पहाड़ से गिरे बड़े बड़े बोल्डरों की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जेसीबी की सहायता से मलबे को हटवाया गया और शव निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
