उत्तराखण्डदेहरादूननवीनतमहादसा

उत्तराखंड : बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, हादसे में महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौत, एक पुलिस कर्मी घायल

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी देहरादून में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। रिस्पना पुल के पास एक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पुलिस सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला सिपाही घायल हुई है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी में दो महिला पुलिस कर्मी सवार थीं। दोनों अपनी ड्यूटी पर जा रही थीं। हादसे में एक महिला दरोगा  निवासी मल्लीताल नैनीताल कांता थापा की मौत हो गई। वहीं सिपाही शकुंतला घायल हैं। कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में और सिपाही शकुंतला की कैंट थाने में तैनाती थी। बताया जा रहा है कि यह दोनों आज सुबह कांवड़ ड्यूटी की मीटिंग के लिए हरिद्वार जा रही थीं। इसी दौरान अजबपुर फ्लाईओवर के पास एक प्राइवेट बस ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। बस ड्राइवर को नेहरू कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है। घटना थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला पुलिस कर्मी को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद फ्लाई ओवर के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

स्थानीय लोगों से हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला कांस्टेबल को इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। महिला सब इंस्पेक्टर का शव मोर्चरी भिजवाया गया है। थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी मोहन सिंह ने बताया है कि मौके पर पुलिस पहुंची और बस को कब्जे में लिया। ड्राइवर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Ad