उत्तराखण्डक्राइमदेहरादूननवीनतम

उत्तराखंड : रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया बिजली विभाग का जेई, देहरादून विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। राजधानी देहरादून में मंगलवार 17 मार्च को विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। विजिलेंस ने बिजली विभाग जूनियर इंजीनियर को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पर उपभोक्ता से उसकी पत्नी के नाम पर खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन दिलाने और विद्युत भार बढ़ाने के नाम पर अवैध धनराशि मांगने का आरोप है।

विजिलेंस की टीम आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में तैनात अवर अभियंता अतुल कुमार उससे बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने की एवज में 80 हजार रुपये की मांग कर रहा है, लेकिन पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था और उसके बाद शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

Ad Ad

इसके बाद आज विजिलेंस टीम ने ट्रैप ऑपरेशन के दौरान आरोपी जेई अतुल कुमार को पीड़ित से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने मौके पर ही आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
निदेशक विजिलेंस वी मुरुगेशन ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में अन्य कोई कर्मचारी या अधिकारी संलिप्त तो नहीं है। वहीं सतर्कता टीम ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत तुरंत करें, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Ad Ad