उत्तराखंड : लोकगायक बीके सामंत का नया गीत ‘कुमाऊं दर्शन’ हुआ रिलीज, खूब पसंद कर रहे हैं लोग

उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक बीके सामंत ने अपना नया गीत रिलीज किया है। ‘कुमाऊं दर्शन’ गीत को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गीत में लोकगायक बीके सामंत ने कुमाऊं भर के दर्शनीय व आध्यात्मिक स्थानों का जिक्र किया है। इससे पहले उन्होंने थल की बजारा, तू ऐ जा औ पहाड़ा, मेरो पहाड़, जैसे सुपरहिट गीत दिये है। अब कुमाऊं दर्शन गीत से एक बार फिर नई छाप छोड़ी है।

सुप्रसिद्ध लोकगायक बीके सामंत ने थल की बजारा जैसे सुपरहिट गीत से उत्तराखंड के संगीत प्रेमियों को खूब थिरकाने का काम किया। काफी कम समय में बीके सामंत जैसे लोकगायक ने उत्तराखंड के संगीत जगत में अपनी आवाज से जो अमिट छाप छोड़ी है वह उत्तराखंड संगीत के लिए इतिहास में बन गया है। लोकगायक बीके सामंत ने बताया कि उनका उद्देश्य पहाड़ की संस्कृति को बचाना है। जिसे वह बखूबी निभा रहे है। जिस तरह से बीके सामंत अपने गीतों के माध्यम से लोगों के दिलों पर राज करते हैं, वाकई में यह एक लोकगायक के लिए बड़ी बात है। वैसे भी पहाड़ में लोकगायक बीके सामंत जैसे गायक काफी कम हैं, जो खुद अपना गाना लिखने के साथ ही म्यूजिक भी खुद ही तैयार करते हैं। अब कुमाऊं दर्शन गीत में बीके सामंत ने कुमाऊं भर के मंदिरों के वर्णन किया है।। साथ ही कुमाऊं की खूबसूरत वादियों का जिक्र किया है। गीत में नैनीताल का ताल, घोड़ाखाल, देवीधुरा चम्पावत, बैजनाथ, बागेश्वर, कौसानी, आदि कैलाश, ओम पर्वत जैसे सुंदर स्थलों का वर्णन कर लोगों का दिल जीत लिया है।
