उत्तराखंड: चार लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक युवक की हुई मौत
उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देते ही हादसों की खबरे भी सामने आने लगी हैं। बिगड़े हुए मौसम का प्रकोप उत्तरकाशी पुरोला में देखने को मिला। यहां से चार आदमियों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने चारों लोगों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। हादसे में चंद्र सिंह ज्याड़ा (55) पुत्र अजयपाल, निखिल (24) पुत्र खुशपाल व अशोक (18) पुत्र खुशपाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि अभिषेक (26) पुत्र धृपाल ज्याड़ा की उपचार के दौरान मौत हो गई।



