उत्तराखण्डहादसा

उत्तराखंड : वाहन हादसे में एक की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

ख़बर शेयर करें -

जनपद रुद्रप्रयाग के त्रिजूगी नारायण मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक की मौत हो गई। SDRF ने रेस्क्यू अभियान चलाया। आज दिनाँक 23 नवंबर 2022 को थाना सोनप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित कराया गया कि एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम मुख्य आरक्षी नितिन रावत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की और वाहन तक पहुंच बनाई। वाहन संख्या UK12CG/0565 त्रिजूगीनारायण से सोनप्रयाग मार्ग की ओर आ रहा था जो रास्ते में अनियंत्रित होकर पहाड़ी मार्ग से निचले मार्ग पर गिर गया। जिससे वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। SDRF द्वारा शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक का नाम मिथलेश उम्र 34 वर्ष, ग्राम कमेदा त्रिजूगीनारायण, जनपद रुद्रप्रयाग है। SDRF टीम में मुख्य आरक्षी नितिन रावत, आरक्षी विकास रमोला, अनुसूया प्रसाद, प्रवीण सिंह, भूपेंद्र, टेक्निशीयन सुमित, पेरामीडिक्स विनय मोहन व चालक दीपक कुमार शामिल रहे।

Ad