उत्तराखण्डनवीनतमनैनीताल

उत्तराखंड पुलिस के आरक्षी किशन सिंह का विदेश मंत्रालय में हुआ चयन

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। जनपद नैनीताल में नियुक्त उत्तराखंड पुलिस के आरक्षी किशन सिंह का चयन विदेश मंत्रालय भारत सरकार में सुरक्षा सहायक के पद पर हुआ है। उनको विदेश मंत्रालय में अधिकतम 04 वर्ष की प्रतिनियुक्ति अवधि के लिए चयनित किया गया है। यह चयन उनके अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ एवं उत्कृष्ट सेवाभाव का परिणाम है। डीजीपी दीपम सेठ ने आरक्षी किशन सिंह को उनके चयन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि यह चयन उत्तराखंड पुलिस के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आरक्षी किशन सिंह अपने नवीन दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करते हुए भारत सरकार तथा उत्तराखंड पुलिस की गरिमा को और अधिक ऊंचाई प्रदान करेंगे।