उत्तराखण्डक्राइमनवीनतमहरिद्वार

शातिर नौकरानियां: कारोबारी के परिवार को खाने में दिया नशीला पदार्थ, फिर सारा सामान लेकर हुईं फरार

ख़बर शेयर करें -

कारोबारी यशपाल मल्होत्रा के यहां दो नेपाली मूल की महिलाएं घरेलू नौकर थीं। दोनों महिलाओं ने परिवार को दोपहर में खाना दिया। उसके बाद उन्हें होश नहीं रहा। आरोप है कि इस बीच दोनों महिलाएं घर से सामान चोरी कर फरार हो गईं।

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी के यहां काम करने वाली नेपाली मूल की दो महिलाएं परिवार के तीन सदस्यों को खाने में नशीला पदार्थ देकर सामान लेकर फरार हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। दोनों महिलाओं का घर से निकलते समय सीसीटीवी कैमरे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों की खोजबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार, कारोबारी यशपाल मल्होत्रा पुत्र बोगाराम आरके एनक्लेव आर्यनगर ज्वालापुर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके यहां दो नेपाली मूल की महिलाएं घरेलू नौकर थीं। बताया गया कि बृहस्पतिवार को दोनों महिलाओं ने यशपाल मल्होत्रा, उनकी पत्नी जीत मल्होत्रा, चार वर्षीय हर शिवा पुत्र मानक मल्होत्रा को दोपहर में खाना दिया। खाना खाने के बाद उन्हें होश नहीं रहा। आरोप है कि इस बीच दोनों महिलाएं घर से सामान चोरी कर फरार हो गईं। इसका पता उन्हें तब चला जब शाम को उन्हें होश आया। मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरें चेक किए। फुटेज में घर से निकलते हुए दोनों महिलाएं जाते हुए दिखाई दी है।

हरिद्वार के एसपी सिटी पंकज गैरोला ने कहा है कि अभी तक मामले में कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। लूट का क्या कुछ सामान वह लेकर गई हैं? यह भी परिवार वालों को भी नहीं पता है। उसके बावजूद भी पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी ने कहा जल्द ही दोनों महिलाओं को पकड़ लिया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने बताया कि घर में काम करने वाली महिलाओं के नाम अनीशा व ऊष्मा है। ये दोनों मूल रूप से नेपाल की बताई जा रही हैं। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Ad