उत्तराखण्डखेलनवीनतम

देवप्रयाग के आयुष की कप्तानी में खेलेंगे विराट कोहली

Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। देवप्रयाग के आयुष बडोनी दिल्ली की रणजी टीम की कप्तानी करेंगे, विराट कोहली उनकी कप्तानी में खेलेंगे। उत्तराखंड के टिहरी जिले के रहने वाले आयुष बडोनी दिल्ली की रणजी टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं। देवप्रयाग ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिलोड़ गांव निवासी विवेक बडोनी के पुत्र आयुष बडोनी ने क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बनाई है। आयुष बडोनी दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और इससे पहले वह भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।

आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स ने आयुष बडोनी खेल भी चुके हैं। जिसमें उन्होंने कई मैचों में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई। आयुष बडोनी का परिवार अब दिल्ली में रहता है, लेकिन उनकी जड़ें देवप्रयाग के सिलोड़ गांव में हैं। आयुष बडोनी की क्रिकेट यात्रा ने उनके परिवार और गांव के लोगों को गौरवान्वित किया है। आयुष बडोनी की उपलब्धियों ने देवप्रयाग और आसपास के क्षेत्रों में क्रिकेट प्रेमियों में एक और नई ऊर्जा पैदा कर दी है। क्रिकेट प्रेमी विकास पंचपुरी, मनमोहन रावत, सुरेश जोशी का कहना है कि 30 जनवरी से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ वो दिल्ली की ओर से खेलने जा रहे हैं। जिसमे महान क्रिकेट विराट कोहली भी उनकी कप्तानी में खेलेंगे। ऐसे में ये देखना बड़ा दिलचस्प होगा की दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को किस प्रकार समझते हैं।

Ad