नवीनतमनैनीतालराजनीति

राम सिंह कैड़ा के मंत्री बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर, पति को शपथ लेते देख पत्नी हुई भावुक

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड मंत्रिमंडल के विस्तार में पांच विधायकों को स्थान मिला है। जिनमें से एक नैनीताल जिले की भीमताल विधानसभा सीट से विधायक राम सिंह कैड़ा भी शामिल हैं। राम सिंह कैड़ा के मंत्री पद की शपथ लेते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। तमाम समर्थकों ने उनके हल्द्वानी ​स्थित आवास पर पहुंच कर जश्न मनाया और मिठाई वितरित की।

कैड़ा को मंत्री बनाए जाने के बाद पूरे हल्द्वानी और भीमताल क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया। वहीं उनके परिवार के लिए भी यह पल बेहद खास और भावुक करने वाला है। राम सिंह कैड़ा के समर्थकों का कहना है कि यह क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है और अब विकास कार्यों को और गति मिलेगी। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हल्द्वानी में मौजूद उनके परिवार ने भी इस ऐतिहासिक पल को भावुक होकर देखा। उनकी पत्नी कमलेश कैड़ा पूरे कार्यक्रम के दौरान टीवी स्क्रीन पर नजरें टिकाए रहीं। जैसे ही राम सिंह कैड़ा ने मंत्री पद की शपथ ली, उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने इस उपलब्धि को परिवार के लिए गर्व का पल बताया और भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। शहर में कई स्थानों पर समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Ad Ad
Ad Ad