टनकपुर

टनकपुर में आयोजित हुआ भाजयुमो मंडल पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम, जिलाध्यक्ष गौरव रहे मौजूद

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। मंडल प्रवास कार्यक्रम के तहत भाजयुमो टनकपुर मंडल के पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय ने युवा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत कर वैचारिक रूप से परिपक्व होने का आह्वान किया।

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास धामी की अध्यक्षता और भाजपा मंडल महामंत्री शशांक गोयल के संचालन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कार्यकर्ताओं से युवा मोर्चा को मजबूत करने और आगामी 3 जून को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम व महा जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने को कहा। जिला मीडिया प्रभारी व मंडल प्रभारी अखिल प्रजापति ने युवा मोर्चा के कार्यक्रमों को सफल बनाने व संगठन हित में कार्य करने को कहा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर ने केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा को मजबूत करने व राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। मंडल पदाधिकारी संजय चौड़ाकोटी, करन राम, हिमांशु पांडेय, कुनाल ठाकुर, निवेश महर, अजय बोहरा, राजेन्द्र कुमार, प्रशांत सक्सेना, विनोद ओली,का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि प्रजापति, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कुमुद जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad