मोर्चा अध्यक्ष बनने पर मुनेश कुमार का स्वागत किया

टनकपुर। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप पाठक के कैम्प कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मुनेश कुमार का अनुसूचित मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष बनने पर स्वागत किया। इस मौके पर मिष्ठान भी वितरित किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप पाठक ने मंडल अध्यक्ष मुनेश कुमार का माल्यार्पण कर नव दायित्व की बधाई देते हुए भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज तिवारी, विवेक दानू, दीपक सिंह, संजय कन्याल, रोहित, अक्कू, शुभम, मोहन, सूरज गुप्ता, लक्की सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

