चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतम

लोहाघाट : जंगल गई महिला पर गुलदार का हमला, बाल बाल बची जान

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। लोहाघाट विकास खंड के धोनी शिलिंग गांव के डगला तोक में गुलदार ने महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। हमले में महिला के चेहरे पर चोटे आई हैं।

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह गीता देवी (28) पत्नी दीवान राम गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ रोज की तरह घास काटने जंगल की ओर जा रही थी। तभी घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। हमले में गीता देवी के चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के दौरान साथ मौजूद महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाया। जिसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया। घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल महिला को तत्काल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। ग्रामीणों ने बताया है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से गुलदार का मूवमेंट लगातार बना हुआ है। दो दिन पहले भी इसी स्थान के पास गुलदार ने एक गाय को मार दिया था। अब दिनदहाड़े महिला पर हमला होने से गांव में भय का माहौल है।

Ad Ad

सीता देवी ने दिया साहस का परिचय

बताया जा रहा है कि गुलदार का हमला इतना अचानक हुआ कि गीता संभल भी नहीं पाई और गुलदार ने उसे जमीन पर गिरा दिया। इस खतरनाक स्थिति में जहां कोई भी घबरा सकता था, वहीं गीता के साथ चल रही सीता देवी ने साहस दिखाया। उन्होंने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया और पास पड़े पत्थरों से गुलदार पर लगातार वार करने लगीं। एक के बाद एक पड़े पत्थरों और तेज आवाज से घबराकर आखिरकार गुलदार पीछे हट गया और जंगल की ओर भाग गया।

Ad Ad