जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

योग गुरू नवदीप जोशी को मिला अंतराष्ट्रीय हेल्थ आइकॉन सम्मान-2023

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। इंटेग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन एवं इंडियन सोसाइटी ऑफ असिस्टेड रिप्रोडक्शन के अंतररष्ट्रीय सेमिनार में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ बनाने में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए योग गुरू नवदीप जोशी को नई दिल्ली में हेल्थ आइकॉन सम्मान 2023 दिया गया। यह सम्मान एक दिवसीय अंतराष्ट्रीय सेमिनार में राम निवास गोयल विधानसभा अध्यक्ष दिल्ली एवं डॉ. एमके तनेजा गवर्निंग बॉडी सदस्य आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिया गया। राष्ट्रीय सेमिनार में डॉ. नंदिता पालशेतकर, डॉ. तारणी तनेजा, डॉ. सुनीता अरोड़ा, डॉ. शिवानी सचदेवा गौर, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. विनोद कश्यप आदि देश- विदेश के एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के तमाम चिकित्सक उपस्थित रहे।

गौरतलब हो कि योगाचार्य डॉ. नवदीप जोशी का जन्म टनकपुर में 11 अक्तूबर 1976 को हुआ। कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल से (जीवविज्ञान) में स्नातक करने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राकृतिक चिकित्सा में किया। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (योग) और नाद योग ध्यान में शोध कार्य करके डॉक्टर ऑफ फिलोसोफी का प्रशस्तिप्रत्र प्राप्त किया। नादयोग ध्यान द्वारा सामाजिक उत्थान को ही उन्होंने अपना जीवन का उद्देश्य बना लिया। शरीर को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सबल बनाने के लिए 2000 में “ नवयोग पद्धति ” की खोज की। अपने 20 सालों के शोध के बाद उन्होंने लाखों की संख्या में लोगों को नवयोग के माध्यम से सुखमय और शांतिमय जीवन का मार्ग दिखाया है। 2004 में नवयोग सूर्योदय सेवा समिति की स्थापना की। डॉ. नवदीप अब तक देश के 25 राज्यों में हज़ारों कार्यशालायें कर चुके हैं। जिसमें वह युवाओं में जोश भऱने के लिये स्वयं 108 सूर्यनमस्कार भी करते हैं। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा में आपके 10 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। कई राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय संस्थाओं एवं सरकारी कार्यक्रम में राष्ट्रीय सम्मानों द्वारा योग गाँधी सम्मान 2013, योगाचार्य ऑफ़ ईयर- 2014, योग आइकॉन सम्मान -2019, अन्तराष्ट्रीय नाद योग गुरु सम्मान – योग शिरोमणि ऑफ़ डिकेड 2019 , कोरोना काल में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भारतीय चिकित्सा पद्यति योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को ऑनलाइन माध्यम से अन्तराष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला द्वारा 5 लाख से अधिक लोगो शिक्षित करने के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान -2020 आदि से सम्मनित हो चुके हैं। डॉ. जोशी विश्वविद्यालय के गोवेर्निक बॉडी सदस्य हैं। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सेल के सदस्य एवं योग विभाग में प्राचार्य हैं। उतराखंड पर्यटन विकास परिषद, उत्तराखंड सरकार के सदस्य हैं। “नवयोग मंत्र” त्रिमासिक पत्रिका के मुख्य संपादक हैं। “ मेरा गावं मेरा तीर्थ” विषय से सम्पूर्ण देश -विदेश को जोड़ने वाली संस्था उत्तरांचल उत्थान परिषद के राष्ट्रीय संयोजक हैं। युवाओं को गाँव के विकास द्वारा देश प्रेम की ओर अग्रसर करने वाली संस्था “यूथ फोर नेशन” के संस्थापक सदस्य हैं। दिव्यांग योगासन स्पोर्ट्स कमेटी (एनवाईएसएफ) युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक भी हैं।