उत्तर प्रदेश

आजमगढ़-रामपुर जीत पर बोले योगी- डबल इंजन सरकार की डबल जीत, 2024 में सभी 80 सीट जीतेंगे

Ad
ख़बर शेयर करें -

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर व आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर कहा कि यह डबल इंजन वाली सरकार की डबल जीत है। जो कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एक संदेश है। उन्होंने कहा कि पहले विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत, विधान परिषद चुनाव और अब उपचुनाव में जीत डबल इंजन की सरकार के सुशासन पर जनता की मुहर है। यह चुनाव परिणाम बताता है कि जनता परिवारवादी और सांप्रदायिक दलों और नेताओं को स्वीकार करने वाली नहीं है। जनता भाजपा के सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ है। उन्होंने कहा कि इन चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट है कि भाजपा 2024 में यूपी की 80 में से 80 लोकसभा सीटों पर जीत की ओर बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री योगी ने इस जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि इस भयंकर गर्मी में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह परिश्रम की पराकाष्ठा की है। इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। आज की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की जीत है। मुख्यमंत्री योगी ने आजमगढ़ और रामपुर की जनता का आभार जताया है।

Ad

आजमगढ़ लोक सभा चुनाव
बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ को 2,99,968 मत मिले। सपा के धमेंद्र यादव को 2,90,835 वोट जबकि बीएसपी के गुड्डू जमाली को 2,57,572 वोट मिले। रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। घनश्याम लोधी ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को 42 हजार वोटों से हराया।

Ad Ad