नवीनतमनैनीतालहादसा

हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ चौराहे पर मंगलवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर में एक 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि मृतक एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था‌‌।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से नैनीताल जिले के बेतालघाट विकासखंड के हरतपा गांव निवासी 28 वर्षीय अनिल रौतेला हल्द्वानी में किराए के कमरे में रहकर एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। रोजमर्रा की तरह मंगलवार रात वह किसी जरूरी काम से देवलचौड़ क्षेत्र में गया था।

Ad Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हल्द्वानी की ओर से आ रहे एक डंपर ने अचानक अनिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए उन्हें उठाकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अनिल को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। यह खबर जैसे ही उनके परिजनों तक पहुंची, घर में मातम छा गया।

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा।

मृतक के भाई अर्जुन के अनुसार मंगलवार रात करीब 9 बजे उनका छोटा भाई अनिल घर से टीपी नगर चौकी के पास स्थित एक फास्ट फूड सेंटर पर मोमो खाने पंहुचा था। इसी दौरान टीपी नगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डम्पर (UA04 D 4346) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके पेट और पैर में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में अनिल को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान कुछ घंटों बाद उसने दम तोड़ दिया।

अनिल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। अनिल के दोस्तों ने बताया वह बहुत ही होनहार युवक था उनके माता-पिता गांव में खेती-किसानी करते हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है और मामले की जांच की जा रही है। युवा बेटे की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी ने बताया है कि हादसे के बाद युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। डम्पर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। साथ ही डम्पर को सीज कर दिया है सीओ ने बताया परिजनों से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Ad Ad