नवयुवकों ने लड़ीधूरा मंदिर में श्रमदान कर मनाया ‘फादर्स-डे’


बाराकोट। रविवार को क्षेत्र के नवयुवकों ने ‘फादर्स-डे’ लड़ीधूरा मंदिर में श्रमदान कर मनाया गया। नव युवकों का कहना है कि भले ही आज समाज पाश्चात्य समाज की ओर अपना रुख कर रहा है, परंतु हमने अपनी सांस्कृतिक विरासतों की जड़ों को मजबूत करने के लिए अध्यात्म से जुड़ना आवश्यक है, तभी आने वाले समय में हम अपनी सभ्यता और संस्कृति को बचाकर रख सकते हैं। अन्यथा धीरे धीरे हमारी पहचान के रूप में जाने वाली हमारी सांस्कृतिक विरासतों की जड़ें खोखली हो जाएंगी। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच बाराकोट के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि मंदिर निर्माण में वर्तमान में तीसरे चरण का कार्य प्रगति पर है और सारा कार्य उमेश्वर सिंह अधिकारी की देखरेख में किया जा रहा है। श्रमदान करने वालों में ग्राम प्रधान बाराकोट राजू अधिकारी, बसंत सिंह अधिकारी, जितेंद्र अधिकारी, वीरेंद्र अधिकारी, सूरज शर्मा, कुलदीप अधिकारी, हर्षित अधिकारी, देवेंद्र शर्मा, निखिल अधिकारी, विशाल अधिकारी, अभिषेक अधिकारी, दिशु अधिकारी, सुनील सामंत, कौस्तुभ अधिकारी, गौरव जोशी आदि शामिल रहे।

