चंपावतनवीनतम

चम्पावत : कार हादसे में घायल युवक को किया गया एयरलिफ्ट

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। रविवार देर रात ​घाट के समीप हुए कार हादसे के घायल युवक को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है। कार हादसे में दो युवक घायल हो गए थे। दुर्घटना में लोहाघाट के सुई निवासी युवराज ओली को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय चम्पावत रेफर कर दिया गया था। सीएमओ चम्पावत डॉ. देवेश चौहान ने बताया है कि युवराज ओली के सिर पर काफी गंभीर चोटें थीं। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आज सोमवार को एयर एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। उन्होंने बताया सरकार के द्वारा एयर एंबुलेंस योजना चलाए जाने से दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जिले के कई मरीजों की जान बच चुकी है। सीएमओ चम्पावत ने एयर एंबुलेंस योजना को जन कल्याणकारी योजना बताया। ग्रामीणों के द्वारा एयर एंबुलेंस योजना चलाने के लिए धामी सरकार को धन्यवाद दिया गया। एयर एंबुलेंस के लिए समाजसेवी सचिन जोशी के द्वारा बेहतर प्रयास किए गए।

Ad Ad