जनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

चम्पावत कांग्रेस जिलाध्यक्ष की घोषणा जल्द : नारायण पाल

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। कांग्रेस कार्यालय में सितारगंज के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के चम्पावत जिला प्रभारी नारायण पाल ने शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की और बैठक लेकर पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक व कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हेमेश खर्कवाल व वरिष्ठ नेता महेश चंद ने की। संचालन नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी ने किया। जिला प्रभारी नारायण पाल ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से 2022 के चुनावों की तैयारियों में जुट जाने को कहा। साथ ही पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा। बताया कि जल्द ही नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। बताया कि 21 फरवरी को चम्पावत जिला कांग्रेस का सम्मेलन होगा। जिसके बाद ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में जनता महंगाई से त्रस्त है। भाजपा के कार्यों से जनता का जीना मुहाल हो गया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। इस मौके पर भवानी टम्टा, देवेंद्र सिंह, अनिल सिन्हा, फखरूद्दीन, केआर जोशी, कामरान अंसारी, सौरभ गिरी, नीरज मिश्रा, देवेंद्र नाथ, सूरज बोहरा, अमित भट्ट उर्फ टीटू, अशोक मुरारी, संजय अग्रवाल, गोपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड