क्राइम

पुत्रवधू के मौत के बाद फरार चल रही कांग्रेस महिला नेता गिरफ्तार, जानें कहां कहां छिपी रही

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। पुत्रवधू के मौत के बाद फरार चल रही कांग्रेस की पूर्व महिला नेता पूनम भगत को ज्वालापुर पुलिस ने रुड़की से गिरफ्तार कर लिया है। पिछले 24 दिनों से महिला नेता फरार थी। हालांकि अभी मामले में कई अन्य आरोपी फरार हैं। घटना बीते 24 फरवरी की थी, जब ज्वालापुर देवतान मोहल्ला निवासी कांग्रेसी प्रदेश सचिव पूनम भगत की पुत्रवधू याशिका गौतम ने आत्महत्या कर ली थी। याशिका के पिता महेंद्र गौतम ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए महिला नेता पूनम भगत, बेटे शिवम भगत, सौभाग्य भगत, शिवांगी परासर, अमन परासर और कार्तिक वशिष्ठ के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मौके से ही बड़े बेटे शिवम भगत को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में महिला नेता पूनम भगत समेत अन्य आरोपी फरार हो गए थे। इधर गुस्साए लोग आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आंदोलन कर रहे थे। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपी महिला नेता को रुड़की से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले कांग्रेस ने महिला नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

दिल्ली, रामनगर और पंजाब में छिपी रही पूनम
महिला नेता पूनम भगत नैनीताल के भवाली, रामनगर में काफी दिनों तक छिपी रही। बताया जा रहा है कि यहां पूनम भगत के यजमान रहते हैं। जिनके पास वह गई थी। बाद में वह दिल्ली गई और इसके बाद पंजाब में भी छिपी रही।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड