टनकपुरनवीनतम

पूर्णागिरि को ट्रस्ट बनाए जाने के निर्णय पर भाजपा ने जताया सीएम का आभार, दिया धन्यवाद

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। सरकार द्वारा पूर्णागिरि धाम को ट्रस्ट बनाए जाने की कवायद शुरू करते हुए आदेश जारी किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। भा​जपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक के नेतृत्व में कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए भाजपा नेताओं ने पूर्णागिरि धाम को ट्रस्ट बनाए जाने को लेकर आदेश जारी किए जाने पर सरकार का आभार जताया गया। साथ ही मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। भाजपा नेताओं ने मिष्ठान भी वितरित किया। भाजपा नेताओं ने पूर्णागिरि धाम को ट्रस्ट बनाए जाने को लेकर न्यायालय का भी आभार जताया गया। जिलाध्यक्ष दीप पाठक ने बताया कि इस ट्रस्ट की मांग सर्वप्रथम 1997 में वर्तमान में भाजपा के महामंत्री राजू भंडारी के नेतृत्व में उठाई गई थी। जिसको आज कई भक्तगणों के संघर्ष के फलस्वरूप मूर्त रूप प्राप्त हो रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष पूरन मेहरा, बीडीसी सदस्य सुंदर सिंह बोहरा, मनोज तिवारी, मोहन सिंह, दिनेश प्रजापति, गिरीश उप्रेती, पुष्कर सिंह, सौरभ कलखुड़िया, मोहन भट्ट, नारायण सिंह महर, मुनेश, विद्या ज़कारिया, ममता गंगवार, विवेक दानू, मनोज कुमार, विपिन पांडे आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर, मां पूर्णागिरि विकास संघर्ष समिति ने भी पूर्णागिरि धाम को ट्रस्ट बनाए जाने का स्वागत किया है। समिति सदस्यों ने तुलसीराम चौराहे पर एकत्र होकर मिष्ठान वितरित किया और आतिशबाजी की। सभी ने इसके लिए न्यायालय का आभार जताया। इस दौरान नरेश सकारी, कमल पंत, भीम रजवार, गिरीश वर्मा, गिरीश शर्मा, मुकेश साहू, कुमुद जोशी, बच्ची सिंह महर, रोहित चंद, पंकज चौबे, भूपेंद्र, कमल कश्यप, चंद्रशेखर गुर्रानी, राजीव सक्सेना, व्यापार मंडल अध्यक्ष साहिद हुसैन, कमलेश पांडेय, नंदू शर्मा आदि मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद सरकार को ट्रस्ट को लेकर निर्णय लेना ही पड़ा। कहा कि पूर्णागिरि ट्रस्ट बनने से टनकपुर बनबसा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड