उत्तराखण्डराजनीति

उत्तराखंड # मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के विभागों की सूची तैयार, आज हो सकती है जारी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मंत्रियों और राज्यमंत्रियों की ताजपोशी के बाद अब उनके विभागों की सूची का इंतजार हो रहा है। शनिवार को मुख्यमंत्री ने आलाधिकारियों के साथ मंत्रियों के विभागों के आवंटन को लेकर कसरत की। सूत्रों के मुताबिक, सूची तैयार हो गई है और वह आज जारी हो सकती है। लोनिवि, वित्त और आबकारी जैसे अहम विभाग मुख्यमंत्री अपने पास रख सकते हैं। उन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल होने की संभावना कम मानी जा रही है जो त्रिवेंद्र मंडल में शामिल थे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मंत्रियों के विभागों के आवंटन की सूची जल्द जारी हो जाएगी। उधर, विभागों के आवंटन की सूची को लेकर मंत्री व राज्यमंत्री भी इंतजार करते रहे। उनके समर्थकों और पार्टी विधायकों में भी यह जानने की उत्सुकता रही कि किस मंत्री को कौन सा विभाग मिल रहा है? मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को सेफ हाउस में अपने सचिव अमित सिंह नेगी और शैलेश बगोली के साथ बैठकर मंत्रियों व राज्य मंत्रियों के विभागों के आवंटन पर मंथन किया। करीब ढाई घंटे की चर्चा के बाद सूची फाइनल की गई। मंत्रियों के विभागों की सूची फाइनल करने के बाद मुख्यमंत्री संगठन के पदाधिकारियों के साथ इस पर एक बार मंथन करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद सूची जारी कर दी जाएगी।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड