उत्तराखण्डनवीनतमराजनीति

उत्तराखंड में सियासी माहौल गरमाया, भाजपा में मची है हलचल

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। सूबे की राजनीति में अचानक हलचल मच गई है। गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र में भाग ले रहे मुख्यमंत्री को देहरादून बुलाया गया है। यही नहीं भाजपा के प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य भी देहरादून तलब किये गये हैं। पर्यवेक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी देहरादून पहुंच गये हैं। सूत्रों के अनुसार एक केन्द्रीय मंत्री के इशारे पर प्रदेश की शांत राजनीति में तूफान उठ खड़ा हुआ है। राजधानी के सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। आज ही शाम एकाएक भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आहूत की गई है। दून स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उनका स्वागत किया। वहीं, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं।

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड