नवीनतम

खेतीखान महोत्सव की पहली शाम रही कलाकारों के नाम, जमकर बिखेरा जलवा

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। खेतीखान के सूर्य मंदिर में आयोजित दीप महोत्सव की पहली शाम कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण के नाम रही। देर रात तक लोग कलाकारों की प्रस्तुतियों पर थिरकते रहे। यहां पहाड़ी गीतों के अलावा भोटिया और गढ़वाली गानों पर लोग खूब झूमे।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश राज देऊपा की अध्यक्षता में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ शिक्षाविद सीएल वर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रकाश सिंह माहरा रहे। महोत्सव में दल नायक भैरव राय के नेतृत्व में कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण ने शिव स्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलाकारों ने भोटिया जनजाति का सामूहिक नृत्य स्पसा मोती स्पसा प्रस्तुत किया। इसके बाद गढ़वाली लोक नृत्य ओ भाना रंगीली भाना…किया। लोक गायक प्रदीप कुमार ने मधुली हिट दगड़ा पहाड़ा जूंला… कमल कुमार ने क्रीम पौडर घसनी किलै नै…की लाजवाब की प्रस्तुति देकर दर्शकों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मन मोहक प्रस्तुति दी। संचालन दिवाकर भट्ट और संदीप कलखुड़िया ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मनोज माहरा, डिगराज सिंह, पृथ्वीराज मनराल, सुशीला बोहरा, नीरज बोहरा, जगदीश भट्ट, ललित माहरा, दीपक देउपा, विजय बोहरा, देवकी नंदन खर्कवाल, संजय कलखुड़िया, शैलेंद्र बोहरा, आलोक वर्मा, हिमेश कलखुड़िया, लक्ष्मी दत्त ओली, कर्नल ज्ञान सिंह देव, पुष्कर पुजारी, नवीन बोहरा आदि मौजूद रहे।

Ad
Ad Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड