उत्तराखण्ड

गाय से टकराने के बाद गिरे बाइक सवारों को डंपर ने कुचला, दो की मौत

ख़बर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में खनन से लदे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक घायल हुआ है। डंपर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ग्राम रतनपुरा निवासी अमन (21), रोहित (16) व विनोद (24) बाइक पर सवार होकर रामनगर गर्जिया माता के मंदिर जा रहे थे। इस दौरान गजरौला इंटर कॉलेज मार्ग पर बांके बिहारी स्टोन क्रेशर के पास अचानक बाइक गाय से टकरा गई। जिसके बाद बाइक में बैठे अमन और रोहित सड़क पर गिर गए। जबकि बाइक चला रहा विनोद सड़क के दूसरे किनारे जा छिटका। बताया जाता है कि इसी बीच पीछे से आ रहे डंपर ने अमन और रोहित को कुचल दिया। जबकि विनोद बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह घायल विनोद को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए और जांच शुरू करते हुए आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड