जनपद चम्पावतराजनीति

चम्पावत जिले में प्रदेश अध्यक्ष कौशिक का होगा ऐतिहासिक स्वागत

ख़बर शेयर करें -

बनबसा। विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के दौरे को लेकर चर्चा की और स्वागत समारोह की कार्ययोजना तय की। तय हुआ कि प्रदेश अध्यक्ष का जनपद आगमन पर भव्य व ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने कार्यकर्ताओं को स्वागत समारोह की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में जिला महामंत्री दीपक रजवार, बनबसा मंडल अध्यक्ष सन्दीप पाठक, टनकपुर मण्डल अध्यक्ष पूरन महरा, धूरा मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह, टनकपुर नगरपालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी, शंकर लाल वर्मा, नारायण सिंह महर, भुवन पांडेय, संजय जोशी, बच्चन अधिकारी, मदन राम, विद्या जकारिया, मन्नू गहतोड़ी, हंसा जोशी, हरीश भट्ट, धर्मपाल आर्य अदि मौजूद रहे।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड