टनकपुर में ट्रैक्टर शक्तिमान एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चंदन महर का निधन हो गया, बाजार में आया हार्ट अटैक


टनकपुर। ट्रैक्टर शक्तिमान एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चंदन सिंह महर पुत्र दिलीप सिंह का आज सुबह अचानक निधन हो गया। वह 45 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि उनको बाजार में हार्ट अटैक आया।
स्थानीय लोगों द्वारा महर को आनन फानन में संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। संयुक्त चिकित्सालय पहुंचने पूर्व ही चंदन सिंह महर ने दम तोड़ दिया। वहीं डा. आफताब आलम ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। वहीं स्थानीय पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। चंदन महर के निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं घर में परिजनों रो-रोकर बुरा हाल है। महर के निधन पर विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, जिला अध्यक्ष भाजपा दीप चंद्र पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, नगर अध्यक्ष पूरन मेहरा, अनिल चौधरी पिंकी, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, वन निगम अधिकारी हरीश पाल, सीओ अविनाश वर्मा , खनन कारोबारी आनंद सिंह महर, महेश सिंह, अमजद हुसैन, रवीश गड़कोटी आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया है। चंदन अपने पीछे 5 पुत्री और एक पुत्र सहित पिता वह पत्नी को छोड़ गए है।

