शिक्षा

पंतनगर विश्वविद्यालय की दो छात्राओं का देश की बड़ी और नामी कंपनियों में हुआ चयन

Ad
ख़बर शेयर करें -

पंतनगर विवि की दो छात्राओं का चयन देश की नामी गिरामी कंपनी में हुआ है। समय.समय पर पंतनगर विश्वविद्यालय के छात्र और छात्राओं का चयन बड़ी.बड़ी कंपनियों में होता रहता है। इन कंपनियों में जहां छात्र छात्राओं को उनकी काबिलियत के हिसाब से प्लेसमेंट दिया जाता है और पैकेज भी छात्रों की काबिलियत के अनुसार ही रखा जाता है। पंतनगर यूनिवर्सिटी के माध्यम से इन छात्र छात्राओं के भविष्य को संवारा जा रहा है और इन्हें एक मुकाम दिया जा रहा है। आज फिर विवि की दो छात्राओं का चयन देश की जानी मानी कंपनी में हुआ है। जानकारी के अनुसार पंतनगर विश्वविद्यालय की छात्रा अंकिता बेलवाल एमएससी सब्जी विज्ञान और नेहा कंडवाल एमएससी अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन का चयन मैं. यारा फर्टिलाइजर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हुआ है। इन दोनों चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के बाद हर वर्ष छह लाख का पैकेज दिया जाएगा तथा अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
आपको बताते चलें कि मैं यारा फर्टिलाइजर एक निजी कंपनी है और यह एक विदेशी कंपनी की सहायक कंपनी के रूप में वर्गीकृत है। सन 2011 से यारा कंपनी ने कैलिफोर्निया राज्य में अपना स्वयं का संचालन स्थापित किया, क्योंकि इसमें फल और सब्जियों का एक बड़ा क्षेत्र है। इसलिए यह कंपनी भारतीय किसानों को पूर्ण फसल पोषण समाधान प्रदाता कंपनी के रूप में जानी जाती है। विवि के कुलपति ने चयनित हुई छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है इसके साथ ही उनका कहना है कि यह विश्वविद्यालय काबिल छात्रों को इसी प्रकार से मुकाम देता रहेगा।

Ad
Ad