उत्तराखण्डक्राइमनवीनतम

पुलिस ने घंटी चोरों को किया गिरफ्तार, 7.20 लाख का माल बरामद किया

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की पुलिस ने घंटी चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से सात लाख 20 हजार रुपये का माल बरामद हुआ है। पिथौरागढ़ पुलिस के अनुसार आज मंगलवार को वादी की ओर से थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में आकर तहरीर दी गई कि, कल दिनांक 15 मार्च 2021 की रात को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गुरना माता मंदिर धर्मशाला की छत पर रखी घंटियां चोरी की गई हैं। जिस संबंध में थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में एफआईआर नंबर 34/2021, धारा- 379 आई.पी. सी. बनाम- अज्ञात पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना उपनिरीक्षक प्रियांशु जोशी के सुपुर्द की गई। पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह के आदेशानुसार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेश चंद्र के पर्यवेक्षण में माल की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उप निरीक्षक प्रियांशु जोशी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा अभियोग पंजीकृत होने के लगभग 1 घंटे के भीतर पतारसी- सुरागरसी करते हुए चौकी घाट के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें तालिब शेख पुत्र शाहिद शेख, उम्र- 22 वर्ष, बिल्लू शेख पुत्र गुल्लू शेख उम्र- 20 वर्ष व सुहेल पुत्र अमिरुद्दीन, उम्र- 18 वर्ष, निवासीगण हापुड़ उत्तर प्रदेश शामिल थे। पुलिस के अनुसार उनके कब्जे से एक पिकअप वाहन संख्या- UP 37 AT- 3720 से प्लास्टिक के 14 कट्टों में लगभग 12 कुंटल घंटियां बरामद की गई हैं। जिनको आरोपियों ने गुरना मंदिर से चुराना स्वीकार किया गया है। बरामदा माल की अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख 20,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम में एसआई प्रियांशु जोशी, कांस्टेबल सुरेश चंद्र सिंह, जरनैल सिंह, देशराज सिंह आदि शामिल रहे।

Ad

नवीन सिंह देउपा

नवीन सिंह देउपा सम्पादक चम्पावत खबर प्रधान कार्यालय :- देउपा स्टेट, चम्पावत, उत्तराखंड